खुर्जा निवासी क्रिकेटर करन चौधरी। श्रोत स्वयं
खुर्जा। गोयन्का कंपाउंड निवासी करन चौधरी विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में परचम लहरा रहे हैं। बुधवार को उन्होंने पहला मैच खेला और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले करन रणजी समेत अन्य टूर्नामेंट भी खेल चुके हैं।
भाई उत्तम चौधरी ने बताया कि विजय हजार टूर्नामेंट में करन मीडियम पेसर गेंदबाज के तौर पर उत्तर प्रदेश की टीम में खेल रहे हैं। बुधवार को पहले मैच में करन ने बेहतर प्रदर्शन किया।
उन्होंने सात में से दो ओवर मेडेन कराए। साथ ही दो रन की इकॉनमी के साथ केवल 14 रन दिए और एक विकेट भी लिया। मैच में प्रदेश की टीम ने असम की टीम को हराते हुए जीत हासिल की।
करन चौधरी के अच्छे प्रदर्शन से परिजन समेत क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। क्रिकेट प्रेमी और कोच प्रशांत गोस्वामी ने बताया कि करन ने मैच में शानदार गेंदबाजी की है। उम्मीद है कि इसी तरह प्रदर्शन करते हुए जल्द अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे।