फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुलंदशहर से अधिक दर्ज हुआ खुर्जा का एक्यूआई

विज्ञापन
खुर्जा के मुंडाखेड़ा मार्ग किनारे कूड़े के ढेर में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा नगर क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ा-कचरा जलने व सड़कों पर धूल उड़ने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में बढ़ोतरी होती जा रही है। शुक्रवार को खुर्जा का एक्यूआई बुलंदशहर से 37 अंक अधिक रहा। खुर्जा का 266 तो बुलंदशहर का 229 एक्यूआई मापा गया। शुक्रवार को खुर्जा के रोडवेज बस स्टैंड के पास नाले ने किनारे और मुंडाखेड़ा मार्ग किनारे कूड़े के ढेर में आग लगी नजर आई। जिससे उठे धुंए से हर किसी को परेशानी हुई। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि खुर्जा में यदि कूड़ा-कचरा जल रहा है तो पालिका को आग जलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का अधिकार है। साथ ही पालिका को समय-समय पर सड़कों पर उड़ने वाली धूल से निजात दिलाने के लिए पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें