फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा ट्रिपल मर्डर: फरार आठ आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पीड़ित परिवार के घर तैनात दो और पुलिसकर्मी

Tue, 28 Apr 2026 12:02 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

पुलिस की टीमें इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। वहीं। पीड़ित परिवार को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
 
विज्ञापन
बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के अंदर तीन लोगों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा नगर के सुभाष रोड पर हुए  ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार नामजद सात आरोपी और प्रकाश में आए आरोपी सोनू के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस की टीमें इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। वहीं। पीड़ित परिवार को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

विज्ञापन

 
गत शनिवार की रात खुर्जा नगर के सुभाष रोड पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे जिले को दहला दिया था। रंजिश और वर्चस्व की जंग में हुई इस गोलीबारी में तीन युवकों की जान चली गई थी। पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अब तक पुलिस केवल तीन नामजद आरोपियों को ही जेल भेजने में कामयाब रही है। इनके अलावा सात नामजद आरोपी और एक जांच के दौरान प्रकाश में आया आरोपी सोनू फरार हैं। एसएसपी ने इन सभी फरार आरोपी जीतू सैनी, उसका भाई रवि सैनी, अनुज, रिंकू, सौरभ उर्फ सीटू, मनीष, सोनू और भारत सैनी पर 25 - 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
 
इनमें से सात आरोपी नामजद हैं, जबकि एक आरोपी सोनू का नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आया है। पुलिस की छह टीमें सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से इन आरोपियों की घेराबंदी में जुटी हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी इनामी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें