फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खुर्जा से छतारी मार्ग का 108 करोड़ से होगा सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण

विज्ञापन
खुर्जा छतारी मार्ग की जर्जर सड़क। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। खुर्जा कस्बे से पहासू व छतारी जाने वाले लगभग 34.665 किलोमीटर लंबे मार्ग का 108 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होगा। इसके लिए पिछले साल विधायक मीनाक्षी सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा था, जिसकी शनिवार को मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन

एनएच-34 को जोड़ने वाले खुर्जा पहासू छतारी संपर्क मार्ग लगभग 35 किलोमीटर लंबा है। इस पर खुर्जा, पहासू व दानपुर खंड क्षेत्र के लगभग 50 से 55 गांव आते हैं। इसके अलावा अलीगढ़ के अतरौली में जाने के लिए भी यह बेहतर मार्ग है।
शहबाजपुर दौलत गांव निवासी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पहासू छतारी संपर्क मार्ग की चौड़ाई के कई जगह भिन्नता है। लगभग सात से नौ मीटर चौड़ा मार्ग है। इसके अलावा जगह-जगह मार्ग जर्जर पड़ा है। अगौरा गांव निवासी अजय ने बताया कि मार्ग के नव निर्माण और चौड़ीकरण के लिए विधायक मीनाक्षी सिंह और अन्य लोगों से मांग गई थी, जिसमें विधायक मीनाक्षी सिंह ने पिछले वर्ष प्रस्ताव भेजा था। विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से काफी समय से खुर्जा पहासू छतारी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। उन्होंने 16 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

इसके बाद 26 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग की। इस संबंध में खुर्जा खंड के लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को भी प्रस्ताव पत्र भेजा गया।
इस पर शासन की ओर से संस्तुति कर 12 जनवरी को अनुपूरक एजेंडे में शामिल कर लिया गया। 28 फरवरी, शनिवार को उत्तर प्रदेश के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए मंजूरी दी और प्रमुख अभियंता को पत्र लिखा। इसके लिए 108 करोड़ 31 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें