फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में हिंसा फैलाने के लिए फैक्टरी में तमंचे बनाते तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
खुर्जा पुलिस द्वारा पकड़ा गया अवैध शस्त्र बनाने वाला गिरोह। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
चुनाव में हिंसा फैलाने के लिए फैक्टरी में तमंचे बनाते तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा पुलिस ने आवास-विकास कॉलोनी में एक बंद मकान में चल रही तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने के लिए इन हथियारों की सप्लाई की जा सकती थी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर मौके से कई बने-अधबने तमंचे और शस्त्र बनाने के औजार बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
शुक्रवार रात खुर्जा नगर कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित बदमाशों और संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति थाना खुर्जा नगर क्षेत्र स्थित आवास-विकास कॉलोनी में बंद पड़े एक मकान में अवैध रूप से असलहा बनाने का काम कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी में बंद पड़े मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त मुस्ताक निवासी गांव बिचौला थाना खुर्जा देहात, इमरान निवासी ग्राम फरहना थाना खुर्जा देहात और जिक्की उर्फ योगेश निवासी मोहल्ला अहीरपाड़ा थाना खुर्जा नगर के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से पांच तमंचे 315 बोर, तीन तमंचे 12 बोर, एक पोनिया 315 बोर, पांच अधबने तमंचे 315 बोर बरामद किए। इसके अलावा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण नाल 315 बोर , 02 नाल 12 बोर, 08 बॉडी तमंचा, 15 पत्ती तमंचे के नीचे लगने वाली, 04 छेनी , ड्रिल रॉड, सुम्मी, 05 स्प्रिंग, 17 पत्ती अलग-अलग प्रकार की, एक आरी मय ब्लेड, बड़ा हथौड़ा, छोटी हथौड़ी, चंड़ासी, 03 रेती, रेकमाल का पत्ता, टॉर्च, छोटा गैस सिलेंडर आदि सामान बरामद किया।
विज्ञापन

पूर्व में भी पकड़ी जा चुकी हैं फैक्टरियां
खुर्जा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का शनिवार को भंडाफोड़ किया गया। यह कोई पहला मामला नहीं है। करीब दो वर्ष पूर्व नगर कोतवाली पुलिस ने भी क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का राजफाश किया था। उस दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने अवैध असलहा बरामद किए थे
पांच हजार से 15000 में होता था सौदा
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह इन हथियारों को तैयार कर 5 से लेकर 15 हजार रुपये में लोगों को बेच दिया करते थे। वहीं अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनसे अवैध असलाह खरीदने वाले की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

खुर्जा नगर पुलिस ने शुक्रवार देर रात आवास विकास कॉलोनी स्थित एक बंद मकान से तीन युवकों को दबोचा है। आरोपी उक्त मकान में अवैध असलाह बनाने की फैक्टरी संचालित कर रहे थे। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - संतोष कुमार सिंह एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें