फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन नहीं दौड़ेगी खुर्जा-मेरठ पैसेंजर

Wed, 23 Dec 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जंक्शन से मेरठ जाने वाली पैसेंजर (केएम) पांच दिनों तक नहीं चलेगी। हापुड़ में ओवरहालिंग के चलते रेलवे ने इसे रद्द कर दिया है। इससे दैनिक यात्रियों का सफर काफी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, कोहरे के कारण घंटों लेट होने से महानंदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। साथ ही कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं।

खुर्जा जंक्शन से मेरठ जाने वाली खुर्जा-मेरठ पैसेंजर (54403) हापुड़ में ओवरहालिंग का काम चलने के कारण बृहस्पतिवार 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक के लिए रद्द कर दी गई है।

बता दें कि इस ट्रेन से रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। एसएस भरत राम ने बताया कि ओवरहालिंग के चलते पांच दिन के लिए ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, कोहरे के चलते कई घंटे विलंब चल रही अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस बुधवार को रद्द कर दी गई।

साथ ही गोमती एक्सप्रेस चार घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल तीन घंटे, संगम एक्सप्रेस चार घंटे, आम्रपाली तीन घंटे, ऊंचाहार दो घंटे, लिच्छवी चार, कालका दो और मुरी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चल रही है। ट्रेनों के लेट होने के चलते भीषण सर्दी में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें