फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में लगी आग, एजेंसी पर हंगामा

Tue, 22 Dec 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला, डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी हरदेव मोहल्ला में मंगलवार दोपहर खाना बनाते समय सिलेंडर में रिसाव के चलते आग लग गई। घर से धुएं का गुब्बार देख आसपास के लोग दौड़े और दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन


हालांकि, जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती लोगों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उधर, घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे गैस एजेंसी के मैनेजर को गुस्साए लोगों ने घेर कर हंगामा कर दिया।

लोगों का आरोप था कि गैस एजेंसी का वेंडर जबरन लीकेज सिलेंडर पीड़ित महिला को थमा गया था। मंडी हरदेव मोहल्ला निवासी हरदेवी (50) पत्नी सुरेंश चंद्र ने बताया कि पिछले दिनों गैस एजेंसी का वेडर सिलेंडर लेकर घर आया।
विज्ञापन


जांच में रिसाव होने की जानकारी हुई तो महिला ने सिलेंडर बदलने को कही लेकिन वेंडर ने सिलेंडर को नहीं बदला। लाख कहने के बावजूद एजेंसी का वेंडर जबरन सिलेंडर छोड़कर चला गया।

मंगलवार दोपहर हरदेवी खाना बनाने के लिए जैसे ही सिलेंडर जलाने की कोशिश की तो रिसाव के चलते सिलेंडर में आग लग गई। लपटे देख घबड़ाई हरदेवी शोर मचाती हुई सड़क पर निकल आई।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने फौरन फायर बिग्रेड को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। गनीमत रही कि लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया।

आग की सूचना पर पहुंचे डिबाई गैस सर्विस के मैनेजर मानसिंह को आक्रोषित लोगों ने घेर लिया। उनका कहना था कि पीड़ित परिवार ने कई बार लीकेज की शिकायत एजेंसी पर की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इस दौरान गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें