फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कायस्थवाड़ा, गुलावठी संपर्क मार्ग का होगा निर्माण

विज्ञापन
जर्जर पड़ा कायस्थवाड़ा, गुलावठी संपर्क मार्ग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर को वाया कायस्थवाड़ा से गुलावठी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए त्वरित आर्थिक विकास सड़क योजना के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा गया है। मार्ग के निर्माण से गुलावठी रोड पर पड़ने वाले एक दर्जन से अधिक गांवों के छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों के अलावा अन्य लोगों को राहत मिलेगी।

नगर को गुलावठी रोड से जोड़ने के लिए नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा से संपर्क मार्ग बनाया गया है। गुलावठी रोड पर पड़ने वाले एक दर्जन से अधिक गांव के छात्र-छात्राएं उक्त मार्ग से होकर नगर के स्कूल, कॉलेजों में पढ़ने जाते हैं। नगर में खरीदारी करने या अन्य कार्यों से आने वाले गुलावठी रोड के ग्रामीण भी इसी मार्ग से गुजरत हैं। नगर से गुलावठी रोड स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए जाने वाले छात्र-छात्राएं भी उक्त मार्ग से होते हुए जाते हैं। वही नगरवासी भी शहर की भीड़भाड़ से बचने के लिए गुलावठी मार्ग पर जाने के लिए उक्त मार्ग का प्रयोग करते हैं। मार्ग पर आवास भी बने हुए हैं। पिछले कई सालों से मार्ग की हालत खस्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग में जगह-जगह गहरे गड्ढे है। जिससे मार्ग से होकर गुजरना मुश्किल रहता है। वही बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से हालात अधिक खराब हो जाते हैं। जिसके चलते मार्ग से होकर गुजरना मुश्किल हो जाता है। गड्ढों में पानी भरने के कारण वाहन चालक अक्सर हादसों का शिकार होते रहते हैं। सालों से गुलावठी रोड पर पड़ने वाले गांव के लोग,स्थानीय लोग मार्ग के निर्माण कराए जाने की मांग करते चले आ रहे थे। सांसद प्रतिनिधि पंडित सुरेशचंद शर्मा ने बताया कि मार्ग के निर्माण के लिए त्वरित आर्थिक विकास सड़क योजना के अंतर्गत शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। प्रस्ताव के मंजूर होने के साथ ही मार्ग का निर्माण कराया प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें