फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की तीन सीएचसी को मिला कायाकल्प अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तीन सीएचसी को मिला कायाकल्प अवार्ड
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, सफाई समेत सात मानकों पर खरा उतरने पर जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीराबाद, शिकारपुर और स्याना को कायाकल्प अवार्ड प्राप्त हुआ है। इन तीनों चिकित्सा इकाइयों को एक-एक लाख रुपये पुरस्कार के रुप में मिला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीराबाद को जिले में पहली, शिकारपुर को दूसरी और स्याना को तीसरी रैंक मिली है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत इस बार जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन किया गया था। इनमें से तीन केंद्र ही मूल्यांकन में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर सके। जिन स्वास्थ्य इकाइयों को यह पुरस्कार मिला है इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं, वे और आगे रैंक पाने के लिए प्रयासरत रहें तथा जिन स्वास्थ्य इकाइयों को यह पुरस्कार नहीं मिला है वह इसके लिए प्रयासरत रहे। बताया कि 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने में संबंधित इकाई के अधीक्षक, वहां की टीम, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई और जिला क्वालिटी इंश्योरेंस सेल के सम्मलित प्रयासों से यह सफलता हासिल हुई है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार प्रदेश में कुल 265 सीएचसी ऐसे हैं, जिन्होंने 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर यह पुरस्कार प्राप्त किया है। संबंधित जिलों को मिशन निदेशक ने पत्र भेजकर पुरस्कार की सूचना दी है। पत्र में प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार पुरस्कार राशि का 75 फीसदी हिस्सा चिकित्सा इकाई के गैप क्लोजर, सुदृढ़ीकरण, रख-रखाव व स्वच्छता व्यवस्था आदि पर खर्च किया जाना है, जबकि 25 फीसदी हिस्सा संबंधित इकाई के अधिकारियों व कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए खर्च किया जाना है।
विज्ञापन

इन आधारों पर होता है मूल्यांकन
- अस्पताल का रख-रखाव
- स्वच्छता व साफ-सफाई
- बॉयोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट
- इंफेक्शन कंट्रोल प्रैक्टिसेज
- हाइजीन प्रमोशन
- पेशेंट फीडबैक का मूल्यांकन
ये मिली रैंक
सीएचसी का नाम और प्राप्त स्कोर
जहांगीराबाद को 75.29
शिकारपुर को 71.43
स्याना को 70.71
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें