फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के भक्तों पर बरसाए फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोले के भक्तों पर बरसाए फूल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले भर में सोमवार को बम-बम भोले की गूंज रही। हरिद्वार से कांवड़ लेकर शिवभक्त जोश के साथ आगे बढ़ते रहे। वहीं, जिले के गंगा घाटों से भी कांवड़िये कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर निकले। इस दौरान जगह-जगह शिवभक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पुलिस ने भी कांवड़ियों को तिरंगा वितरित किए।
शिवभक्त हरिद्वार के अलावा अनूपशहर, ब्रजघाट, अहार और नरौरा आदि गंगाघाट से गंगा जल लेकर आ रहे हैं। जिले के विभिन्न मार्गों पर बम-बम भोले की गूंज रही। जगह-जगह लगे भंडारों पर भी कांवड़ियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए। अनूपशहर में सबसे अधिक कांवड़ियां पहुंचे। नरौरा में भी शिवभक्त कांवड़ लेने पहुंचे। भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था में जोनल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, एसडीएम गजेंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी एवम पुलिस बल तैनात रहा। कोरोना काल के चलते पिछले दो वर्ष कांवड़ पर प्रतिबंध रहा लेकिन इस बार ऐसा न होने पर कांवड़ियों में जोश है और वह तरह-तरह की कांवड़ लेकर हरिद्वार आदि से आ रहे हैं। डाक कांवड़ के साथ झांकियों वाली कांवड़ को खूब सजाया गया है। डीजे की धुन के साथ कांवड़िये नाचते-गाते गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की पुष्पवर्षा
समाजसेवी शोएब मेवाती के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने गुलावठी-हापुड़ बॉर्डर पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, फूल देकर तथा फूलमालाएं पहनाकर सौहार्द की मिसाल पेश की। गुलावठी-हापुड़ बॉर्डर पर लारेंस एकेडमी के डायरेक्टर शोएब मेवाती, सैयद फरजानुद्दीन, मौहम्मद नाजिर, नदीम अहमद, शाहिद, फजलू, आदिल खां, रिजवान, अफसर मेवाती, उमर कुरैशी आदि ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। नगरपालिका परिषद के तत्वाधान में जीटी रोड पर एसडीएम सदर अरविन्द कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष काले खां कुरैशी, प्रभारी ईओ नरेश यादव, ओमवीर सिंह, हाजी अलाउद्दीन आदि ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।
शिवभक्तों को तिरंगा किए वितरित
अनूपशहर गंगातट से शिवालयों पर जलाभिषेक करने के लिए कावड़ व गंगाजल लेकर जा रहे शिवभक्तों को सोमवार सुबह एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने तिरंगों का वितरण किया। अनूपशहर से बड़ी तादात में शिवभक्त गंगाजल व कांवड़ लेकर शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिये अपने गंतव्यों को प्रस्थान कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा कावड़ मेला को लेकर व्यापक सुरक्षा व चाक चौबंद इंतजाम किये हैं।
शिव कांवड़ मेला शुरू
औरंगाबाद। औरंगाबाद के प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर पर लगने वाले शिव कांवड़ मेले का शुभारंभ बीती देर शाम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डीके शर्मा ने कहा ने सावन माह का महीना हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। इस मौके पर भाजपा नेता नरेश तायल, वैध बनवारी लाल शर्मा, मोहक बंसल, मनोज गुप्ता, कांता प्रसाद वर्मा, ऋषिपाल भड़ाना, जयप्रकाश गुप्ता, मोहित उर्फ मिक्की अग्रवाल, राकेश गोस्वामी और विजय कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांवड़ियों के स्वागत में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
गुलावठी में कांवड़ियों के स्वागत के लिए रविवार को पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने किया। तिरंगा यात्रा स्थानीय एक गॉर्डन के निकट से शुरू हुई तथा जीटी रोड से होकर गुजरी। यात्रा में एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा सहित अनेक पुलिसकर्मी कांवड़ियों के स्वागत में तिरंगा लेकर चल रहे थे। डीजे की धुन शिवभक्त नाच रहे थे। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें