फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी और लू का प्रकोप : जनजीवन पूरी तरह से बेहाल, पारा 42 <bha>@</bha>

विज्ञापन
खुर्जा के मंदिर मार्ग पर शुक्रवार को धूप से बचने के लिए सिर पर अंगोछा रखकर जाते छात्र। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार/सलेमपुर/अहमदगढ़/बीबीनगर। जिले में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा रहा। वहीं, मौसम वैज्ञानिक गर्मी से जल्द निजात न मिलने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से ही सूरज की तपिश लोगों को झुलसाने लगी। दोपहर होते-होते आसमान से आग बरसने का एहसास होने लगा। दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जरूरी होने पर ही लोग चेहरे का ढक कर और छाते का सहारा लेकर बाहर निकले। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। सुबह खिले चेहरों के साथ स्कूल पहुंचे बच्चे दोपहर में गर्मी से लाल हो गए।

ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी का काम भी प्रभावित हुआ है। मजदूर केवल सुबह और देर शाम को ही खेतों में काम करने पहुंचे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 17 और हवा की गति 11 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। बृहस्पतिवार को जिले में अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो शुक्रवार को एक डिग्री बढ़ गया। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। लू का लोगों को अभी सामना करना पड़ेगा। रात के समय भी अब उमस का अहसास बढ़ने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


-

लू से बचाव जरूरी, अपनाए उपाय

सीएमओ डाॅ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि इस समय उल्टी-दस्त की समस्या से बचने के लिए लोगों को सेहत का ख्याल रखना होगा। बेवजह धूप में न निकलें, यदि जरूरी काम है तो सिर व शरीर को ढककर ही बाहर जाएं। धूप से आते समय तुरंत ठंडा पानी न पिएं। प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहे। नारियल पानी, छाछ, लस्सी, नींबू पानी और ओआरएस का घोल पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं रहेगी। हल्का भोजन करें, खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा और कच्चा प्याज अधिक खाएं।
गर्मी से बचाव के लिए लू वार्ड शुरू

बुलंदशहर। जिले में पिछले दो सप्ताह से तापमान लगातार बढ़ रहा है। लू चलने से लोगों का जीवन बेहाल हो गया है। लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी चिकित्सालयों में लू वार्ड का संचालन शुरू करवा दिया है। जिला चिकित्सालय में 10 बेड तो सीएचसी-पीएचसी पर दो से पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। यदि कोई मरीज आता है तो उसे भर्ती उपचार दिया जाएगा। वहीं, एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित सिंह ने बताया कि अधिक समय तक गर्मी या धूप के संपर्क में रहने से लू, बेहोशी, चक्कर आने, लो ब्लड प्रेशर एवं ह्दय गति में असमानता आदि परेशानी हो सकती हैं। लू से बचाव के लिए सभी चिकित्सा अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय से पूर्व करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिले में 19 आरआरटी (रैपिड रेस्क्यू टीम) गठित की गई है। इसके अलावा सभी सरकारी चिकित्सालयों में हीट वेव वार्ड बना दो से 10 बेड तक आरक्षित कर दिए हैं। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें