फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कल से गुलजार हो जाएगा कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला

विज्ञापन
अनपूशहर गंगा में कार्तिक पू​र्णिमा गंगा स्नान के लिए की गई बैरीकेटिंग। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर/नरौरा/अहार। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला एक नवंबर से गुलजार हो जाएगा। मेला क्षेत्र में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी जुटे हुए हैं। नरौरा, कर्णवास और अहार के गंगा घाटों पर भी तेजी से काम हो रहा है। एक नवंबर से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो जाएंगे। पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान होगा।
विज्ञापन


अनूपशहर में गंगा किनारे करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में 10 दिवसीय तंबुओं का नगर एक नवंबर से गंगा की रेती में बस जाएगा। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की सुविधाएं होंगी। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मेला तैयार हो रहा है। कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों लोगों के दीपदान करने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। गंगा की रेती में अस्थायी कोतवाली और चौकी बनाने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई हैं।
एसडीएम प्रियंका गोयल व नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने बताया कि गंगा तट पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला गंगा स्नान मेला सैकड़ों वर्ष पुराना है। इस मेले में लाखों श्रद्धालु आकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। गंगा घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में लोग बैलगाड़ी, भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली, छोटा हाथी, पिकअप और पैदल ही लाखों की संख्या में पहुंचते हैं। जिससे यहां पशु चिकित्सालय की स्थापना की जाती है।
विज्ञापन

इस स्थान पर गंगा नदी उत्तर दिशा से आकर पश्चिम दिशा की ओर बहती है, जो इसे और भी खास बनाता है। मेले की सुरक्षा के लिए ड्रोन, सीसीटीवी और वॉच टॉवर की व्यवस्था की जाएगी। पेयजल के लिए अस्थाई नल और महिलाओं के लिए अस्थाई शौचालय व चेंजिंग रूम बनाने का कार्य चल रहा हैं। मेला के उद्घाटन से पूर्व मेला स्थल पर दुकानें भी लगेंगी।



कार्तिक पूर्णिमा का मेला अहार के सिद्ध बाबा घाट व मां अवंतिका देवी घाट पर भी लगेगा। नरौरा के रामघाट व राजघाट पर लगने वाले मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डिबाई क्षेत्र के कर्णवास में भी मेला लगेगा। यहां पर भी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि मेला क्षेत्र में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। एक नवंबर से मेला शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें