फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन व वॉच टॉवर से की जाएगी मेले में निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रोन व वॉच टॉवर से की जाएगी मेले में निगरानी
विज्ञापन

अनूपशहर। कस्बे में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जिला प्रशासन से लेकर तहसील स्तर तक के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और नगर पालिका अनूपशहर के अधिकारी मेले को भव्य और सुरक्षित बनाने में जुटे हुए हैं। मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तो ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। इतना ही नहीं पांच वॉच टॉवर से भी मेले पर सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजर रहेगी।
अनूपशहर में कार्तिक स्नान के लिए हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड समेत अन्य जनपदों से स्नानार्थी आते हैं। इस उपलक्ष्य में गंगा नदी के पास ही एक मेला भी लगता है। जिसमें बेहिसाब भीड़ और खरीदारी की जाती है। वहीं, अब सात नवंबर से लगने वाला मेला गुलजार हो गया है। इस समय जहां जिला व पुलिस प्रशासन के साथ नगर पालिका की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं तो कुछ श्रद्धालु भी गंगा की रेती में पहुंचना शुरू हो गए हैं। बताया गया कि सात नवंबर को मेला शुरू हो जाएगा और आठ नवंबर को मुख्य गंगा स्नान होगा। मेला से संबंधित अधिकारियों ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए 250 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही चार जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। गंगा में नावों पर पुलिसकर्मी के साथ गोताखोर गश्त करेंगे। अराजक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी और किसी भी संदिग्ध को बिना पूछताछ के बाद ही छोड़ा जाएगा। वहीं, मीना बाजार, कपड़े, खाने पीने की वस्तुओं के सथ घरेलू वस्तुओं की भी दुकानें सज गई हैं। वहीं, गंगा की मुख्य धारा में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचाने के लिए अस्थाई पुलिया का भी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गंगा के जाह्नवी घाट और मस्तराम घाट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

शिशु मंदिर में बनाया कंट्रोल रूम
बबस्टर गंज स्थित कांतीप्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में मुख्य मेला कंट्रोल रूम व मेला कोतवाली बनाया गया है। इसके साथ ही मस्तरामघाट व गंगापुल रेती में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। नगर पालिका परिषद कार्यालय में खोया पाया केंद्र बनाया गया है तथा सीसीटीवी कैमरों से बबस्टरगंज से अंबेडकर पार्क तक के क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी का कंट्रोल रूप नगर पालिका कार्यालय में बनाया गया है।
गुरु नानक जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा
गुरु नानक जयंती के मौके पर आठ नवंबर को सिख समुदाय प्रकाशोत्सव मनाएगा। इस दौरान एतिहासिक गुरुद्वारा सातवीं पातशाही हरिराय साहब में अखंड पाठ व शबद कीर्तन किया जा रहा है। बताया गया कि आठ नवंबर की दोपहर बाल निकेतन स्कूल से गुरू नानक जयंती शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर का भी प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

सात और आठ नवंबर को बंद रहेंगी शराब की दुकान
एसडीएम अनूपशहर नवीन कुमार ने बताया कि गंगा स्नान के मद्देनजर सात और आठ नवंबर को शाम चार बजे तक कस्बा में संचालित अंग्रेजी व देसी शराब के ठेके बंद रहेंगे। डीएम की ओर से यह निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यदि इस निर्देश का किसी ठेका संचालक ने पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ठेकों का संचालन आठ नवंबर की शाम चार बजे के बाद ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें