फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक मेला: अनूपशहर में दस दिन तक बाहरी वाहनों की एंट्री बंद

Fri, 11 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
मेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
कार्तिक मेले के मद्देनजर अनूपशहर में बाहरी वाहनों पर अगले दस दिन तक प्रतिबंध रहेगा।कस्बे में रहने वालों के ही वाहनों को एंट्री मिलेगी। जाम से निपटने के लिए कस्बे के चारों और बैरीकेट्स आदि लगा दिए हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने और वाहनों को खड़ा करने के लिए कई जगह व्यवस्था की गई है।

इसी तरह जिले के माड़ू घाट, सिद्ध बाबा, अहार में अबंतिका देवी मंदिर, कर्णवास, राजघाट, रामघाट और नरौरा में गंगा स्नान के समय वाहन घाटों पर नहीं जा पाएंगे। वाहनों को करीब आधा किलोमीटर दूर ही रोक दिया जाएगा। मुख्य मार्गों के किनारे वाहनों को खड़ा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक मेले पर होने वाले गंगा स्नान को लेकर प्रशासन और नगर पालिकाओं ने अपनी-अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। पुलिस श्रद्धालुओं को जाम से निजात दिलाने में जुट गई है। नगर पालिकाओं ने प्रशासन के सहयोग से गंगा घाटों पर लाइट आदि की व्यवस्था के साथ पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। अनूपशहर एसडीएम भैरपाल सिंह के अनुसार जाम से निजात दिलाने को प्रशासन और पुलिस ने  तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें