गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले विशाल गंगा मेले को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात को सुचारु रखने के लिए कई रूटों का डायवर्जन किया है। यह डायवर्जन 11 नवंबर शाम पांच बजे से 16 नवंबर शाम पांच बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान गंगा मेले में जाने वाले यात्री वाहनों पर रूट डायवर्जन लागू नहीं होगा।
एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि भारी वाहन दिल्ली से गाजियाबाद के लालकुआ से बुलंदशहर के लिए डायवर्ट कर दिए जाएंगे। सिकंदराबाद-बुलंदशहर होकर ये वाहन नरौरा वाया डिबाई होकर बबराला से बहजोई से चंदौसी होकर मुरादाबाद जाएंगे। वहीं हापुड़ की ओर से वाहन गुलावठी से बुलंदशहर होकर नरौरा भेजे जाएंगे। नरौरा वाया डिबाई से बबराला से बहजोई से चंदौसी होकर वाहन मुरादाबाद जाएंगे।
दिल्ली से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गाजियाबाद में लालकुआ से डायवर्ट कर बुलंदशहर से नरौरा से बबराला(बदायूं) से बहजोई से चंदौसी से बिलारी(मुरादाबाद) से शाहाबाद होते हुए रामपुर की ओर निकाला जाएगा।
रामपुर की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जनपद रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत शाहाबाद से डायवर्ट कर बिलारी से चंदौसी(मुरादाबाद) से बबराला(बदायूं) से नरौरा(बुलंदशहर) से सिकंदराबाद से नोएडा(गौतमबुद्धनगर) से दिल्ली भेजे जाएंगे।
वहीं हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात संभल से बहजोई से बबराला से नरौरा होकर बुलंदशहर वाया सिकंदराबाद से नोएडा होते हुए दिल्ली जाएगा। एसएसपी ने बताया कि रूट डायवर्जन के वाहनों केे दौरान रोके जाने पर पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। जिससे मेला जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।