बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पुख्ता इंतजाम कर रही है। विभाग ने कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था की है। इसके लिए जनपद में 176 शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर 25 बैरियर भी लगाए जाएंगे।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर में यातायात व्यवस्था एवं कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 25 स्थानों पर बैरियर लगाए जा रहे हैं। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। कांवड़ मार्ग के आसपास ही डयूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के रुकने की व्यवस्था रहेगी। जिले में 59 स्थानों को मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद