फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 26 से मीट-शराब की दुकानें रहेंगी बंद

Wed, 20 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
kanwar yatra - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस ने कंावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। नगर में शिवभक्तों की आमद के साथ ही मीट और शराब की दुकानें बंद करा दी जाएंगी। सनौटा नहर पर पांच गोताखोर राउंड द क्लाक तैनात रहेंगे। वहीं, कांवड़ मार्ग पर 20 अस्थायी स्पीड ब्रेकर भी बनाए जाएंगे। असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों के जत्थे जल लेने के लिए हरिद्वार रवाना होने लगे हैं। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि 26 जुलाई से गुलावठी, दादरी रोड पर मीट और शराब की दुकाने बंद करा दी जाएंगी। शिवभक्तों की सुविधा के लिए गुलावठी, दादरी रोड का रूट डायवर्ट किया जाएगा। सनौटा नहर से लेकर दनकौर बॉर्डर तक 20 अस्थाई स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे। किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए सनौटा नहर पर पांच गोताखोर 24 घंटे तैनात रहेंगे।

कांवड़ यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। शिवभक्तों के लिए शिविर लगाने के लिए पुलिस की अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। कोतवाल ने बताया कि शिविर में व्यवस्था की जिम्मेदारी शिविर संचालकों की होगी। संचालकों को शिविर में महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था करने के आदेश दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि कंावड़ यात्रा के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। मिश्रित आबादी क्षेत्र में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें