फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 1100 दीपों से जगमग हुआ कालाआम, शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
कालाआम पर भगत सिंह की जयंती पर हुए कार्यक्रम की शुरूआत करते अति​थि व आयोजक। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कालाआम स्थित शहीद चौक सोमवार शाम 1100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन की ओर से शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 119वीं जयंती पर 22वें भव्य दीपोत्सव व राष्ट्र वंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने दीप जलाकर देश के अमर शहीदों को नमन किया। शहीद चौक पर भारत के विशाल मानचित्र को दीपों से सजाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष व भारत सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, राष्ट्रपति से सम्मानित बीएसएफ के पूर्व डिप्टी कमांडेंट मधु कुमार सिंह राणा और संस्था के अध्यक्ष हेमंत सिंह समेत अन्य अतिथियों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
संस्था के अध्यक्ष हेमंत सिंह, जिला उपासना प्रमुख कृष्ण मिश्रा और कार्यकर्ताओं ने सुबह ही शहीद चौक परिसर की साफ-सफाई की। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर निकुंज तोमर की टीम ने दिनभर मेहनत कर शहीद स्मारक परिसर में भारत का विशाल मानचित्र तैयार किया।
विज्ञापन

पूरे चौक को फूलों, तिरंगा गुब्बारों और रंगीन रोशनी से सजाया गया। शाम को रंगोली में भारत के हृदय में भगत सिंह का चित्र दर्शाते हुए 1100 दीप जलाए गए।
मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि भगत सिंह जैसे असंख्य वीर सपूतों के बलिदान से ही देश को आजादी मिली। आज भी भगत सिंह देशवासियों के दिलों में जीवित हैं और उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। समारोह में एक दर्जन से अधिक वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद किया और संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की।
वीर रस के कवि डॉ. अक्षय प्रताप और युवा कवि मोनू चौधरी ने देशभक्ति की कविताएं प्रस्तुत कर लोगों में उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अंतुल तेवतिया ने क्रांतिकारियों को नमन किया और आयोजन की सराहना की।
संचालन हेमंत सिंह और मयूर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में संस्था के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

कालाआम पर भगत सिंह की जयंती पर हुए कार्यक्रम की शुरूआत करते अतिथि व आयोजक। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें