फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नहीं बनी बात, बेमियादी हड़ताल का एलान

Sat, 19 Mar 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा ज्वैलरी पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रही। दिल्ली में बात नहीं बनने पर व्यापारियों ने अब बेमियादी हड़ताल का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यापारी दुकान और प्रतिष्ठान बंद कर हड़ताल पर चल रहे हैं। पिछले 16 दिन से बाजार बंद होने के कारण सर्राफा व्यापारियों का अब तक 64 करोड़ का कारोबार प्रभावित हो गया है।

बृहस्पतिवार को दिल्ली जंतर-मंतर पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए थे।सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सर्राफ ने बताया कि अभी दिल्ली में कोई बात नहीं बनी है।
विज्ञापन


इसलिए अब हड़ताल अनिश्चितकालीन तक जारी रखने का निर्णय लिया है। व्यापारी प्रताप वर्मा, डॉ. कमल किशोर, रमेश चंद, मनीष वर्मा, हनी वर्मा, विजय, संस्कार वर्मा, दीपक सर्राफ आदि ने भी हड़ताल जारी रखने का समर्थन किया है।


खुर्जा में भी सर्राफा कारोबारियों की बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए अनिश्िचितकालीन  हड़ताल का एलान किया गया। बैठक में हितेंद्र वर्मा, सचिन, संजय वर्मा, लीला पहलवान, राजेश, गौरव, संजय,विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें