फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जूनियर कबड्डी में बालिका का आज, बालकों का दो को होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिसंबर माह में गाजीपुर और अमेठी में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला खेल विभाग ट्रायल का आयोजन करवा रहा है। जिला स्तर पर बालिकाओं का ट्रायल 29 नवंबर को और बालक वर्ग का ट्रायल दो दिसंबर को टांडा स्टेडियम के मैदान में होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि छह से 12 दिसंबर को गाजीपुर के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गौराबाजार में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी का आयोजन होगा। इसमें खिलाड़ियों के चयन को जिला स्तर पर 29 नवंबर को नगर के टांडा स्टेडियम में ट्रायल होगा। ट्रायल में 21.12.2005 को 20 वर्ष या उससे कम एवं 65 किग्रा भारवर्ग की खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकती है। नौ से 11 दिसंबर तक अमेठी जिला खेल कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी का आयोजन होगा। इसमें खिलाड़ियों के चयन को जिला स्तर पर दो दिसंबर को नगर के टांडा स्टेडियम में ट्रायल होगा। ट्रायल में 01.01.2006 के बाद जन्मे एवं 75 किग्रा भारवर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते है। जिला स्तर पर चयन होने के बाद खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें