सिकंदराबाद। गोपालपुर बिजलीघर से जुड़े कुछ क्षेत्रों की आपूर्ति रविवार को चार घंटे बाधित रहेगी। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि गोपालपुर बिजलीघर में कंट्रोल पैनल लगाने और जर्जर तार बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रविवार को जोखाबाद, औद्योगिक क्षेत्र, गोपालपुर ,सरकारी कॉलोनी, धनपुरा आदि क्षेत्रों की आपूर्ति दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से दैनिक कार्यों को आपूर्ति बंद होने से पूर्व संपन्न करने की अपील की। संवाद