फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जूनियर वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता कल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिला खेल विभाग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। 31 अक्तूबर को टांडा स्टेडियम में जूनियर बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद व हाई जंप में खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय बालक-बालिका की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा। नगर के आवास विकास द्वितीय स्थित टांडा स्टेडियम में जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
इन सभी प्रतियोगिता में 19 वर्ष तक के जूनियर बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। ये सभी प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। उधर, भाजपा की ओर से यमुनापुरम स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। दौड़ यमुनापुरम स्टेडियम से शुरू होकर कालाआम चौराहा स्थित राजे बाबू पार्क पर आकर संपन्न होगी।
विज्ञापन

भाजपा नेता अभिनव वर्मा ने बताया कि एकता दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भर भारत की भावना को बढ़ावा देना है। इसमें पंजीकरण निशुल्क है। बताया कि जो भी इस दौड़ में प्रतिभाग करना चाहते है वे सुबह सात बजे से पूर्व यमुनापुरम स्टेडियम अपना पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें