फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रोजगार मेला कल, युवाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। विकास भवन में बुधवार 30 अप्रैल को रोजगार मेला लगेगा। इसमें शामिल होने वाली निजी क्षेत्र की तीन कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेकर रोजगार के लिए चयनित करेंगी। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर के सहयोग से लगेगा। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में 450 पदों पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई पास युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि मेले में अगर किसी युवा ने अपना आनलाइन आवेदन नहीं किया है तो उसे शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। मेले में भागीदारी के लिए युवा सेवायोजन विभाग की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने आवेदन करने वाले युवाओं से आह्वान किया है कि वह सुबह 10 बजे अपने सभी दस्तावेज आदि के साथ विकास भवन में लगने वाले रोजगार मेले में पहुंच जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें