फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जेएमएस क्रिकेट अकादमी ने 110 रन से जीता मैच

विज्ञापन
जेएमएस कॉलेज में क्रिकेट मैच खेलती टीम। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर शुक्रवार को ब्रेनवेव्स और जेएमएस क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए मैच में जेएमएस ने 110 रन से मैच में जीत हासिल की। मैच में वीर तोमर को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन


जेएमएस क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। इसमें वीर तोमर ने 114 रन, श्रेष्ठ कसाना ने 29 रन और आयुष जायसवाल ने 18 रन का सहयोग दिया। ब्रेनवेव्स क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य, अंकित और पंकज शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रेनवेव्स क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी 22़3 ओवर में ही 139 रन पर सभी विकेट गवां दिए। इसमें अंकित ने 44 रन और प्रियांशु ने 38 रन का सहयोग दिया। जेएमएस क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दक्षपाल ने तीन विकेट और ऋषभ सैनी ने दो विकेट झटक टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें