सिकंदराबाद कमरे में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
सिकंदराबाद देहात। क्षेत्र के गांव बेनीपुर में मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए।
अंशुल ने बताया कि बुधवार रात वह अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर दूसरे मकान में सोने गए थे। देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर कमरों में रखी अलमारी, संदूक के ताले तोड़कर करीब पांच लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो मकान के मुख्य द्वार, कमरों, और कमरों में रखी अलमारी, संदूक के ताले टूटे हुए थे। सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।