फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रांसफार्मर व विद्युत तार चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। चेकिंग के दौरान स्वाट टीम, जहांगीराबाद पुलिस ने जुगसाना कला रोड से ट्रांसफार्मर व विद्युत तार चोरी करने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए विद्युत तार, चोरी करने के उपकरण, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम धनीपुर मंडी माली नंगला थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ निवासी नीरज शर्मा, बजरंगपुर थाना विजयगढ़ जनपद अलीगढ़ निवासी अरमान अली, गांव नगला बरी थाना विजय गढ़ निवासी कुलदीप, संतोष कुमार और दीपक कुमार बताया। आरोपियों ने जहांगीराबाद, औरंगाबाद, खुर्जा देहात, सिकंदराबाद आदि क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर, विद्युत तार चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से चोरी किया गया 80 किलो कॉपर की सिल्ली, 30 किलो कॉपर का तार, चोरी करने के उपकरण, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त दो कार बरामद की गई हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें