फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष को लेकर भाजपा में अंतर्कलह

Tue, 25 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर भाजपा में अंतर्कलह मच गई है। शुरूआत में जोर दिखा रहा विपक्षी खेमा अब कमजोर होता दिख रहा है। अविश्वास प्रस्ताव में महज पांच दिन शेष होने के बावजूद अभी तक भाजपा की तरफ से कोई मजबूत दावेदार सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक मई को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल के नेतृत्व में विपक्षी खेमे ने डीएम से मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जताया था। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष को एक मई को विश्वास मत हासिल करने के लिए समय दिया गया।

विपक्षी खेमे ने दावा किया था कि उनके पास 38 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन है। जिला पंचायत में 53 वार्ड हैं। अध्यक्ष को समर्थन के लिए आधे से एक ज्यादा यानि 27 सदस्यों का समर्थन हासिल होना चाहिए।
विज्ञापन


विपक्ष का दावा यदि मजबूत है तो जिला पंचायत अध्यक्ष अल्पमत में हैं, लेकिन वर्तमान की परिस्थिति में ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष अल्पमत में है। जिला पंचायत को लेकर जताए गए अविश्वास प्रस्ताव पर अब भाजपा में अंदरूनी कलह मच गई है।

शहर का बड़ा होटल किया बुक
जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर बिसात बिछानी शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार शहर का एक बड़ा होटल इन दिनों जिला पंचायत सदस्यों के लिए बुक है। इन कमरों को किसने बुक किया है, यह अभी खुलकर सामने नहीं आ पा रहा है। बताया जा रहा है कि होटल में सदस्यों को सुरक्षित रखा गया है, ताकि अविश्वास मत से पहले इन्हें पक्ष में रखा जा सके।

भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह एक है। जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर अविश्वास प्रस्ताव पर पार्टी की विजय होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। 38 सदस्य पूरी तरह हमारे साथ हैं। एक मई को रिजल्ट सभी के सामने होगा। - हिमांशु मित्तल, जिलाध्यक्ष भाजपा

हमारा किसी जाति, धर्म या पार्टी से कोई द्वेष नहीं है। अधिकतर सदस्य हमारे साथ हैं। विश्वास मत के दौरान स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। - हरेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें