डीएम व एसएसपी समेत तमाम अफसर अब सुबह नौ बजे दफ्तर में नजर आएंगे। साहब को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक आम आदमी की फरियाद सुननी होगी। अब तक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई का समय निर्धारित था।
लेकिन अब सुबह नौ बजे साहब को दफ्तर में दस्तक देनी होगी। नौ बजे से 11 बजे तक अफसर दफ्तर में जन सुनवाई करेंगे। इसके बाद अफसरों को विभागीय कार्य में जुटना होगा। आदेश में कहा गया है कि डीएम और एसससपी नौ बजे दफ्तर में बैठना सुनिश्चित करें और अधीनस्थों को अनुपालन का आदेश प्रदान करें।
ताकि हर एक अधिकारी सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच जन सुनवाई तय कर सके। शासन का मानना है कि फरियादी दूरदराज गांवों से जिला और तहसील मुख्यालयों पर पहुंचे हैं। नई कवायद गर्मी को देखते हुए अमल में लाई गई है। एडीएम वित्त बृजेश कुमार का कहना है कि आदेश मिल गया है। जल्द ही आदेश का अनुपालन हर एक अफसर को करा दिया जाएगा।