फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई को बंधक बनाकर किया हंगामा

Tue, 26 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगौता क्षेत्र के एक बिजलीघर पर तैनात जेई के खिलाफ सोमवार को 17 गांवों के सैकड़ों किसानों ने अवैध वसूली का आरोप लगाकर चार घंटे तक हंगामा किया। गुस्साए किसानों ने  जेई को बंधक बना लिया। एसडीओ स्याना से फोन पर मिले आश्वासन के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन


किसान सभा के जिला सचिव जगवीर सिंह भाटी ने आरोप लगाया कि सब स्टेशन के जेई किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप है कि जेई ने लौहर गांव निवासी नीतू व यतेंद्र से नलकूप कनेक्शन कराने के नाम पर 90 हजार रुपये ले लिए। धीरेंद्र, उदयवीर, चंद्रवीर, रविंद्र, ओमवती पत्नी रविंद्र सिंह और सुखपाल से 55 हजार रुपये लेने का भी आरोप है। उमेश, शमशाद, यशवीर सिंह, मुकेश, चंद्रवीर, मतेंद्र सिंह, महेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें