फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई-एसडीओ बंधक बना धूप में बैठाया

Mon, 06 Jun 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊंचागांव
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली कटौती और जर्जर तारों के खिलाफ किसानों का गुस्सा सोमवार को फूट गया। ‘आप’ पार्टी के साथ रघुनाथपुर बिजलीघर पर किसानों ने धरना देकर जेई और एसडीओ को बंधक बनाकर धूप में बैठा दिया। जब एसडीओ ने बिजली व्यवस्था तुरंत सुधारने का आश्वासन दिया तो किसानों अधिकारियों को छोड़ा।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के स्याना विधानसभा प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति करने का सिर्फ दावा करती है लेकिन देहात क्षेत्र के लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। रघूनाथपुर उप विद्युत केंद्र तीन नंबर फीडर से एक दर्जन गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है लेकिन महज दो से तीन घंटे है।

इसके चलते किसानों की फसलें सूख रही हैं। हाईटेंशन लाइन के तीन पोलों की हालत जर्जर है। आए दिन तार टूटने से हादसे हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने पर अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। इसके चलते किसान बिजलीघर पर धरना देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


बिजलीघर पर पहुंचे किसानों ने जेई नवीन कुमार को बंधक बनाकर एसडीओ को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। काफी देर बात एसडीओ पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें भी घेरकर धूप में बैठा दिया। बाद में एसडीओ गौरव कुमार ने बिजली व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने उन्हें जाने दिया।

किसानों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र व्यवस्था नहीं सुधरी तो फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर गजराज सिंह, संचालन महाराज सिंह, राजेंद्र सिंह, वेद प्रकाश, देवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार, ओमपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, कुलदीप मौजूद थे। वहीं, अनूपशहर टाउन से बिलों की वसूली शहरी आधार पर और बिजली देहात के आधार पर देने से आक्रोशित लोगों ने सात जून को विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय
विज्ञापन

लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें