फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों ने जाम किया खुर्जा-जेवर मार्ग, रोकी ट्रेन

Mon, 22 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जाटों ने दोपहर डेढ़ बजे कलंदर गढ़ी स्थित खुर्जा-जेवर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किसी तरह करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। वहीं क्षेत्र के सिकंदरपुर स्टेशन पर पहुंचे जाट बिरादरी के लोगों ने दोपहर 12 बजे अलीगढ़ से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन रोक दी। आरक्षण की मांग को लेकर उन्होंने जमकर नारेबाजी की।

 इससे रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने किसी तरह लोगों को रेलवे पटरी से हटाया। करीब दस मिनट तक रुकने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन



आरक्षण की मांग को लेकर अखिल भारतीय जाट महासभा के बैनर तले रविवार करीब डेढ़ बजे काफी संख्या में जाट बिरादरी के लोगों ने कलंदरगढ़ी गांव के पास खुर्जा जेवर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे जंक्शन मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

जाट बिरादरी के लोगों ने कहा कि उन्हें केन्द्रीय स्तर पर आरक्षण दिलाया जाए। आरक्षण के आंदोलन में मारे गए जाट परिवारों को आर्थिक सहायता और रोजगार दिलाने की मांग की गई। जख्मी नॉजवानों को समुचित चिकित्सा, सांसद राजकुमार सैनी को भाजपा से निष्कासित करने व शांति भंग के आरोप में कार्रवाई, हरियाणा में शांति और राष्ट्रपति शासन लागू करने समेत पांच सूत्रीय मांग रखी और नारेबाजी की।

इस दौरान वाहनों की कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर चौकी इंचार्ज शोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझा कर जाम खुलवाया। महासभा के लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन चौकी इंचार्ज को सौंप दिया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ढाई बजे वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया। इस मौके पर भुवनेन्द्र सिंह, पीबी सिंह, ललित कुमार आदि काफी संख्या में जाट बिरादरी के लोग रहे।वहीं, जहांगीराबाद से बसपा विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह ने कहा कि जाट समाज को आरक्षण मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें