एनएच-91 पर रविवार को वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं, कई मार्गों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे।
छुट्टी बाद सोमवार को दिल्ली नोएडा, गाजियाबाद जाने के लिए वाहनों की संख्या बढ़ने से हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। जेवर तिराहे से लेकर दनकौर तिराहे तक वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं।
दनकौर रोड, गुलावठी रोड, जेवर रोड आदि मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइन देखी गई। आलम यह रहा कि रोड पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए।