फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की साइड लगने पर बाइकर्स का हंगामा, जाम

Sun, 01 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे पर साइड लगने से गुस्साए बाइक सवार चार युवकों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। हंगामे के चलते हाईवे पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन



शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे माल से लदा ट्रक बुलंदशहर की ओर जा रहा था। तभी अगवाल फाटक के पास अचानक ट्रक से एक बाइक को साइड लग गई। इस बात से गुस्साए बाइक सवार दो युवकों ने ओवरव्रिज पार करने के बाद ओवर टेक कर ट्रक को रुकवा लिया।

युवकों ने फोन कर अपने दो अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद चारों युवकों ने ट्रक चालक को खींच कर बुरी तरह पिटाई कर दी। हंगामा होते देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मार्ग अवरुद्ध होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में आरोपी भीड़ को देखकर भाग गए। करीब आधे घंटे बाद इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें