फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जल जीवन मिशन के प्रबंधक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
जहांगीराबाद में सड़क हादसे के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव कतियावली नटनंगला स्थित कोल्ड स्टोर के सामने बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़े जल जीवन मिशन योजना के प्रबंधक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रबंधक को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


मृतक गिरधारी सिंह निवासी समयगढ़, जिला पटना (बिहार) जल जीवन मिशन योजना के तहत क्षेत्र में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार सुबह वह गांव नटनंगला में कोल्ड स्टोर के पास सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जहांगीराबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और गिरधारी सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गिरधारी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना जहांगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल को सीएचसी जहांगीराबाद पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जल जीवन मिशन का अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


सीओ अनूपशहर रामकरण सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को मौके से हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें