फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मां के जयकारों से गूंजा जहांगीराबाद, चामुंडा देवी मंदिर से निकला भव्य डोला

विज्ञापन
जहांगीराबाद के मोहल्ला प्रभुदयाल स्थित चामुंडा देवी मंदिर से निकाले गए डोले में शामिल झांकी। सं
विज्ञापन
जहांगीराबाद। मोहल्ला प्रभुदयाल स्थित चामुंडा देवी मंदिर से सोमवार रात भव्य डोला निकाला गया। डोले का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंदिर से डोला निकलते ही पूरा क्षेत्र मां के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोले में शामिल हुए और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।
विज्ञापन

डोले में शामिल आकर्षक और मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। शिव तांडव, अघोरी, मां दुर्गा, आदि कैलाश, राम दरबार और वीर हनुमान सहित आधा दर्जन से अधिक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। झांकियों के दर्शन के लिए मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में डोले को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालु झांकियों के दर्शन कर जयकारे लगाते रहे।
भजन गायकों सुमित गोयल, राजकुमार सिंघल, पप्पू अग्रवाल, विक्की गोयल, शिवम वर्मा और रवि ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। डोले के साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

डोला चामुंडा देवी मंदिर से शुरू होकर गांधी चौक, सब्जी मंडी चौराहा, घास मंडी और लाल कुआं होते हुए वापस मंदिर पहुंचा। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने डोले का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने झांकियों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। देर रात मंदिर पहुंचने के बाद डोले का विधिवत समापन किया गया। इस दौरान पूरे मार्ग में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।
मंदिर परिसर में भी देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही और मां के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू गर्ग, सतीश गर्ग, संजय गर्ग, हरिओम, निर्भय, आलोक गर्ग, ललित गर्ग, सुमित गर्ग, शेखर गर्ग, मंशुल गर्ग, कन्नू गर्ग, कपिल गर्ग और विनय अग्रवाल सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें