फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई की परीक्षा देने से रोकने पर छात्रों का हंगामा

Thu, 04 Aug 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
गुलावठी थाने में आईटीआई की परीक्षा में रोकने पर तहरीर देने पहुंच छात्र। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
डीएन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आईटीआई की परीक्षा देने आए नरौरा के करीब एक दर्जन छात्रों को परीक्षा देने से रोक दिया गया। परीक्षा देने से वंचित रहे छात्रों ने हंगामा करते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, केंद्र व्यवस्थापक का कहला है कि जिन छात्रों के नाम और रोलनंबर की सूची केंद्र पर प्राप्त नहीं हुई। इसलिए छात्रों को परीक्षा देने से रोका गया ।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे श्री श्याम आईटीआई कॉलेज नरौरा के छात्र राहुल कुमार, इंद्रवीर सिंह, सौरभ, मिंटू सिंह, शुभम कुमार, सोनू कुमार, जितेंद्र वर्मा, अजय कुमार, आकाश कुमार,  सुमित, बबूल आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी आईटीआई द्वितीय सेमेस्टर की इलेक्ट्रिशियन प्रथम की परीक्षा थी, उनका परीक्षा केंद्र गुलावठी का डीएन इंटर कॉलेज बनाया गया था।

छात्रों का कहना था कि उन्हें प्रवेश पत्र भी जारी किया गया, प्रवेश पत्र पर भी डीएन इंटर कॉलेज गुलावठी परीक्षा केंद्र लिखा है, बावजूद इसके केंद्र पर उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया। छात्रों ने मांग की कि उनका छूटा पेपर कराए जाने और आगामी पांच व छह अगस्त को होने वाली परीक्षा में उन्हें बैठने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन


नरौरा के श्री श्याम आईटीआई कॉलेज के इन छात्रों के नाम और रोल नंबर की सूची केंद्र पर प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए इन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया। - श्याम सुंदर गुप्ता, प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक,डीएन इंटर कॉलेज 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें