फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई परीक्षा कल आज पहुंचे रोल नंबर

Mon, 01 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईटीआई की परीक्षा सोमवार को अव्यवस्थाओं के बीच शुरू होगी क्योंकि परीक्षा से एक दिन पहले रविवार को केंद्रों पर परीक्षार्थियों के रोल नंबर पहुंचे हैं। परीक्षा केंद्रों अधिकारी अब इस दुविधा में हैं कि इतने कम समय में कैसे सिटिंग प्लान और अन्य व्यवस्थाएं की जाएं।
विज्ञापन



बता दें कि आईटीआई की परीक्षा जब-जब भी हुई तो अव्यवस्थाओं की पोल खुलकर सामने आई। विगत वर्ष आईटीआई की परीक्षा में नकल का भंडाफोड़ हुआ था। इस मामले में कई लोगों को जेल भी भेजा गया। जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है उन्होंने रविवार को विद्यालय खोलकर परीक्षार्थियों के रोल नंबर प्राप्त किए।

उधर, एडीआईओएस शंकर लाल का कहना है कि परीक्षा को लेकर आईटीआई के प्रधानाचार्य या अध्यापक गंभीर दिखाई नहीं दे रहे। हालांकि उन्होंने अपने स्तर से परीक्षा केंद्र अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि परीक्षा समय पर शुरू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें