फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएससी 12वीं में कुनाल भारद्वाज ने किया स्कूल टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएससी 12वीं में कुनाल भारद्वाज ने किया स्कूल टॉप
विज्ञापन

जहांगीराबाद। आईएससी 12वीं का रिजल्ट रविवार को घोषित किया गया। इसमें सेंट जोसफ स्कूल के कुनाल भारद्वाज ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। वहीं, छात्रा ऋषिका सिंह ने 95.75 फीसदी अंक के साथ दूसरा और खुशी चौधरी ने 95 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले में आईएससी का एक ही विद्यालय है। इसमें 74 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। स्कूल का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा।
जिले में आईएससी का जहांगीराबाद में विद्यालय है। रविवार शाम करीब छह बजे रिजल्ट जारी हुआ। अधिकतर छात्र-छात्राएं रिजल्ट देखने के लिए विद्यालय पहुंच गए। रिजल्ट जारी होते ही शिक्षक और स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को प्राप्त अंक दिखाए। इसके बाद छात्र-छात्राओं के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी छात्र-छात्राओं ने जिले के तीनों टॉपर कुनाल भारद्वाज, ऋषिका सिंह और खुशी चौधरी को कंधे पर उठाकर बधाई दी। अभिभावकों ने भी बच्चों और स्टाफ को बधाई दी। कुनाल ने 400 में से 388 अंक प्राप्त कर पहले, ऋषिका सिंह ने 383 अंक पाकर दूसरे और खुशी चौधरी ने 380 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बाजी मारी है। विद्यालय के फादर डैनी ने बताया कि सभी विद्यार्थी पास हुए हैं। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत रिजल्ट होने के साथ ही सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। 30 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को स्कूल में मना जश्न
शाम को रिजल्ट जारी होने के बाद रविवार को छात्र-छात्राएं और शिक्षक स्कूल में पहुंचे। इस दौरान सभी ने मिलकर जश्न मनाया। छात्र-छात्राओं ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा था कि रविवार को रिजल्ट आएगा, लेकिन इसको लेकर असमंजस की स्थिति थी। रिजल्ट आने की जैसे ही सूचना मिली, वैसे ही अपने साथियों को कॉल किया। सभी विद्यालय पहुंचे और जश्न मनाया।
टॉप 10 छात्रों की सूची
क्रम संख्या - छात्र - कुल अंक - प्रतिशत
1- कुनाल भारद्वाज - 388 - 97 प्रतिशत
2- ऋषिका सिंह - 383 - 95.75 प्रतिशत
3- खुशी चौधरी - 380 - 95 प्रतिशत
4- तन्मय वाष्र्णेय - 373 - 93.25 प्रतिशत
5- तरुण राजौरा - 366 - 91.50 प्रतिशत
6- दीक्षा चौधरी - 365 - 91.25 प्रतिशत
7- अमन गुप्ता - 361 - 90.25 प्रतिशत
8- युवराज सिंह बरगोटी - 360 - 90 प्रतिशत
8- दीया तौमर - 360 - 90 प्रतिशत
9- दिशा गोयल - 357 - 89.25 प्रतिशत
10- आदित्य कुमार - 351 - 87.75 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें