फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को आतंकित कर अगवा कर ले गया था हासिम

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को आतंकित कर अगवा कर ले गया था हासिम
विज्ञापन

सिकंदराबाद। आरोपी हासिम छात्रा को बाजार से आतंकित करते हुए अगवा कर ले गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी हासिम को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। वही छात्रा के मजिस्ट्रेट बयान नहीं हो सके।
विज्ञापन

गत 13 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा को नगर के छासियावाडा निवासी हासिम ने बाजार से अगवा कर लिया था। छात्रा बीए में प्रवेश के लिए इंटरनेट कैफे पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आई थी। छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने हिंदू संगठनों के साथ कोतवाली का घेराव करते हुए हंगामा किया था। छात्रा की बरामदगी को लेकर पुलिस काफी दबाव में थी और टीमों का गठन कर छात्रा की तलाश में जुटी थी। बुधवार को बार्डर क्रास करने के दौरान पुलिस ने संदेह होने पर नेपाल बार्डर पर आरोपी, छात्रा को हिरासत में ले लिया था। बृहस्पतिवार की रात में पुलिस आरोपी, छात्रा को लेकर सिकंदराबाद पहुंची थी। बताया गया कि आरोपी ने छात्रा को आतंकित करते हुए बाजार से अगवा किया था। वही छात्रा ने आरोपी पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए है। गिरफ्तार आरोपी हासिम को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। शनिवार को भी छात्रा के मजिस्ट्रेट बयान नहीं हो सके। मजिस्ट्रेट बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले में संलिप्ता पाए जाने पर आरोपी के भाई कासिम व दो अन्य रिश्तेदारों को पूर्व में जेल भेज दिया था। सीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हासिम को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। मजिस्ट्रेट बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें