फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बूढे़ हो या जवान, सभी करें मतदान’

Wed, 01 Feb 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बुकलाना के छात्रों एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। शिक्षकों ने मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। रैली का शुभारंभ कार्यवाहक प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने किया।
विज्ञापन


रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने बूढ़े हो या जवान, सभी करें मतदान, छोड़ो सारे काम, सबसे पहले करें मतदान, मतदान करना आपका अधिकार, बदले में ना लें उपहार, एक वोट से होती जीत हार, वोट डालें हर बार जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर आरके शर्मा ने लोगों को जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत मतदान की अपील की।

शत-प्रतिशत मतदान कर देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत बनाएं। इस अवसर पर विकास चौहान, मिथलेश राय, जगपाल सिंह, कुलदीप आदि सहित अनेक शिक्षकगण एवं छात्र रहे।  दूसरी ओर से हरद्वारीलाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रैली निकाल लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


रैली शिवाला मंदिर, रंगरेजान, बस स्टैंड, बाईपास, कॉलेज रोड होते हुए वापस कॉलेज में पहुंची। जहां प्रबंधक पप्पू सैनी ने उन्हें संबोधित किया। राजेंद्र सिंह शास्त्री, उषा शर्मा, फूल सिंह सैनी ने छात्रों से कहा कि  वोटर के दायित्व को निभाते हुए शत-प्रतिशत मतदान कराएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें