फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 11299 करोड़ के निवेश से रफ्तार पकड़ेगा जिला, 12390 लोगों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
इनवेस्टर्स समिट के दौरान मौजूद उद्यमी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
11299 करोड़ के निवेश से रफ्तार पकड़ेगा जिला, 12390 लोगों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

बुलंदशहर। मेरठ रोड स्थित शांतिदीप रिजॉर्ट में सोमवार को आयोजित जिले की इन्वेस्टर्र्स समिट में 400 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया। इसमें 186 ने एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर कर 11298.76 करोड़ के निवेश के लिए हरी झंडी दी। निवेश मिलने से जहां जिले में विकास को रफ्तार मिलेगी, वहीं 12,390 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम सीपी सिंह ने उद्यमियों और निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में सड़कें और सुरक्षा का बेहतर माहौल मिलने के कारण उद्योग-धंधे संचालित करने में आसानी हो रही है। यहां निवेश के लिए अच्छा वातावरण है। विशिष्ट अतिथि सांसद डा. भोला सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध पर अंकुश लगा है। उद्योग-धंधे संचालित करने के लिए बेहतर माहौल ही जिले के विकास को नई गति दे रहा है। विधायक संजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पूरे देश के उद्यमी प्रदेश में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नोएडा में फिल्म सिटी समेत अन्य प्रकार की इकाइयां स्थापित की जा रही हैं, जिससे उद्यमियों को सीधे तौर पर फायदा होगा।
विज्ञापन

अंसल हाईटेक टाउनशिप के पदाधिकारियों ने बताया कि सिकंदराबाद-दादरी के बीच 1660 एकड़ में हाईटेक टाउनशिप बसाई जाएगी। इस पर करीब 4750 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टाउनशिप में रहने वालों को अस्पताल, स्कूल, कालेज, बिजलीघर समेत अन्य प्रकार की सुविधाएं अंदर ही मिलेंगी। इसके लिए बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने 1660 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने शहरी क्षेत्र के लोगों को पीएनजी की सप्लाई देने की बात कही है। आरजी स्ट्रेटजीज ग्रुप 350 मेगावाट का सोलर पार्क लगाएगा। इससे सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित कंपनियों को सस्ती दर पर बिजली मिल सकेगी। क्रीमी फूड्स लिमिटेड प्रतिदिन 10.5 लाख लीटर दूध उत्पादन की क्षमता को बढ़ाकर 16.5 लाख लीटर करने के लिए कार्य करेगी। वीआरवाई लॉजिस्टिक नेशनल हाईवे 34 पर वेयर हाउस का निर्माण कराएगा। एक्रोस कोटिंग प्राइवेट लिमिटेड प्रिंटिंग स्याही, थिनर का उत्पादन बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी करेगी।
इफत के डिजाइन को मुख्यमंत्री ने सराहा
इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले उद्यमियों के लिए खुर्जा की क्रॉकरी में तैयार किए गए कप भेंट किए गए। इस दौरान कप पर इन्वेस्टर्स समिट के प्रमोशन को दर्शाते हुए कलाकृति उकेरी गई। अलीगढ़ निवासी रईस की पुत्री ईफत रईस ने इस कलाकृति को डिजाइन किया है। डिजाइन बनी क्रॉकरी को डीएम के आधिकारिक एकाउंट से ट्वीट किया गया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लाइक करते हुए सराहना की है।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक अनिल शर्मा, सीपी सिंह, लक्ष्मीराज सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, बीडीए उपाध्यक्ष डा. अंकुर लाठर, सीडीओ कुलदीप मीणा, उद्योग विभाग के उपायुक्त आशुतोष सिंह, मीनाक्षी अरोड़ा, मोहम्मद स्वाले, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया मौजूद रहे।
50 करोड़ से अधिक रकम के प्रमुख निवेश
फर्म का नाम निवेश की धनराशि रोजगार की संख्या
अंसल हाईटेक टाउनशिप 4750 करोड़ 800
आरजी स्ट्रेटजीज ग्रुप 1774 करोड़ 1350
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन 720 करोड़ 150
मेसर्स कनौडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड 450 करोड़ 180
क्रीमी फूड्स लिमिटेड 250.7 करोड़ 100
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन 150 करोड़ 50
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 135 करोड़ 50
विशाल पाइप्स लिमिटेड 100 करोड़ 400
नेक्सस सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड 150 करोड़ 120
रामा पशु आहार प्राइवेट लिमिटेड 50 करोड़ 100
जेयू एग्री साइंस प्राइवेट लिमिटेड 50 करोड़ 140
हाइटेक्स पाइप लिमिटेड 50 करोड़ 100
कजारिया सिरेमिक्स लिमिटेड 50 करोड़ 50
वीआरवाइ लॉजिस्टिक पार्क एलएलपी 83.16 करोड़ 200
मेसर्स नॉर्थ इंडिया पेट्रो केमिकल्स लिमिटेड 55.56 करोड़ 50
खेतान इंडस्ट्रीज 50 करोड़ 100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें