जिला अस्पताल की मैनुअल व डिजिटल एक्सरे कक्ष। संवाद
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में सात माह से बंद चल रही डिजिटल एक्सरे मशीन की सुविधा बुधवार से बहाल कर दी गई। डिजिटल एक्सरे मशीन शुरू होने पर मरीजों को सामान्य (मैनुअल) मशीन पर या निजी केंद्र पर जाकर डिजिटल एक्सरे नहीं कराने पड़ेंगे। मरीजों को डिजिटल एक्सरे के लिए निजी केंद्रों पर रकम भी खर्च नहीं करनी पड़ेगी।
जिला अस्पताल में संचालित एक्सरे कक्ष में सामान्य (मैनुअल) व डिजिटल एक्सरे की मशीन लगी हुई है। यहां पर प्रतिदिन 120 से 150 मरीज एक्सरे कराने के लिए आते रहते हैं। इसमें सामान्य मरीजों के साथ-साथ मेडिकोलीगल एवं सड़क हादसों में घायल लोग भी शामिल रहते हैं। डिजिटल एक्सरे मशीन का पिछले सात माह पूर्व से संचालन बंद था।
ऐसे में यहां पर आने वाले मरीजों को डिजिटल एक्सरे की जगह मैनुअल एक्सरे मशीन से एक्सरे किए जा रहे थे। डिजिटल एक्सरे मशीन का संचालन न होने पर मरीजों को एक्सरे की साफ फिल्म नहीं मिल पा रही थी।
ऐसे में मजबूरन मरीजों को मैनुअल एक्सरे मशीन से एक्सरे कराने पड़ रहे थे। तो कुछ निजी केंद्रों पर जाकर महंगी रकम खर्च कर मजबूरन एक्सरे करवा रहे थे। अब डिजिटल एक्सरे मशीन को सही करवा कर सुविधा बहाल कर दी गई।
Iडिजिटल एक्सरे मशीन का संचालन शुरू करवा दिया हैं। जो भी खामी थी उसे दुरुस्त करवा दिया गया। अब मरीज डिजिटल एक्सरे करवा सकेंगे। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पतालI