फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के आरोप सही जांच रिपोर्ट तैयार

Sat, 30 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
जांच - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
ककोड़ क्षेत्र स्थित एबीएस इंटर कॉलेज बैर बादशाहपुर में बिना मान्यता आईटीआई चलाने के मामले की जांचकर टीम ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। जांच में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। कॉलेज को जारी किए गए नोटिस का एक सप्ताह में जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी। कॉलेज की जमीन की भी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बता दें कि वैर बादशाहपुर के ग्रामीणों ने डीएम और डीआईओएस से शिकायत की थी कि एबीएस इंटर कॉलेज में एक ही परिवार का दबदबा है। कॉलेज में जबरदस्ती बिना मान्यता के आईटीआई चला रखी है और प्रबंध समिति में ही एक ही परिवार के सदस्य शामिल हैं।

कॉलेज की जमीन पर भी कब्जा कर रखा है और फीस के नाम पर विद्यार्थियों से अधिक वसूली की जा रही है। डीएम के आदेश पर पिछले दिनों डीआईओएस कॉलेज का निरीक्षण करने गई थी, मगर उनके पहुंचने से पहले ही पूरा स्टॉफ गायब हो गया था। इस पर डीआईओएस ने पूरे स्टॉफ का वेतन रोकते हुए जांच टीम गठित की थी।
विज्ञापन


कॉलेज की मिली शिकायत की जांच कर टीम ने रिपोर्ट तैयार कर शनिवार को डीआईओएस को सौंप दी है। डीआईओएस वीना यादव के अनुसार रिपोर्ट में जांच टीम ने लिखा है कि कॉलेज में बिना मान्यता के आईटीआई भी चल रही है और विद्यार्थियों से अधिक फीस वसूली गई है।

उधर, कॉलेज की भूमि की जांच की जिम्मेदारी क्षेत्र के एसडीएम को सौंप दी है। कॉलेज को जारी किए गए नोटिस का सप्ताह भर में जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें