फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ओवरफ्लो होकर कटा बिचोला बंबा, 100 बीघा से अधिक फसल जलमग्न

विज्ञापन
अनूपशहर क्षेत्र के गांव डूगरा जोगी के खेतों में भरा बिचोला बंबा कटने से पानी। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर। ब्लाॅक क्षेत्र के गांव डूंगरा जोगी में शनिवार देर रात बिचौला बंबा (रजवाहा) अचानक ओवरफ्लो होकर कट गया। देखते ही देखते बंबे से निकले तेज बहाव के पानी ने आस-पास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। 100 बीघा से अधिक फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से मक्का, धान, ज्वार, बाजरा और ईख की फसलें को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित किसान राजीव शर्मा ने बताया कि शनिवार देर रात बंबा ओवरफ्लो होकर कटा था। उनकी 18 बीघा धान की तैयार फसल पानी में डूब चुकी है।
वहीं, किसान राम भूल शर्मा की 6 बीघा धान की पौध में पानी के साथ भारी मात्रा में रेत भर गया है, जिससे फसल को नुकसान पहुंचा है।
देवेंद्र के गन्ने के खेत में भी पानी जमा है। इसी तरह किसान संदीप, लाला, सतीश चंद शर्मा, साहब राम, सुभाष, अनिल, सुनील, प्रवीण, शशिकांत, अमित, प्यारेलाल, श्रीपाल, ओम प्रकाश, पप्पू, सत्येंद्र, रिंकू, राकेश और अतुल कुमार शर्मा समेत अन्य किसानों के खेतों में पानी भरने से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंचाई विभाग के एसडीओ अनुज स्वामी ने बताया सुबह 5 बजे बंबा कटने की सूचना मिली थी। तत्काल प्रभाव से लेबर को मौके पर भेजकर कटान को बंद करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कर्मियों को मौके पर भेजकर नुकसान का मुआयना कराया जा रहा है। दूसरी ओर किसानों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पानी से डूबे हुए खेतों की फसलों का तुरंत सरकारी सर्वे कराया जाए और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें