फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएम श्रुति ने बृहस्पतिवार को तहसील सदर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं का सत्यापन किए जाने की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने रिकॉर्ड रूम, मतदाता पंजीकरण केंद्र, खतौनी वितरण कक्ष, उप जिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय आदि का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों का अवलोकन किया। पटल पर सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने, रजिस्टर में सभी एंट्री को सही प्रकार से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए,जिससे संबंधित पत्रावली को ढूंढने में परेशानी नहीं हो। एसआईआर प्रक्रिया के लिए मतदाताओं द्वारा भरे गए फॉर्म के सत्यापन की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली। निर्देशित किया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए फॉर्म में सभी एंट्री सही प्रकार से भरी हुई है या नहीं, उसका सत्यापन कर उसे अग्रसारित किया जाए। साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। संबंधित विभागों से प्राप्त होने वाली आरसी की वसूली के बारे में भी जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाली आरसी को पोर्टल पर भी अद्यतन रखा जाए। तहसील में आने वाले लोगों की सुविधा हेतु भी व्यवस्था कराया जाए। इस अवसर पर एसडीएम सदर दिनेश चंद्र, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें