फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नवनियुक्त अध्यक्ष पर फर्जी वोटिंग के आरोप, आढ़तियों ने की कमेटी भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर की नवीन फल-सब्जी मंडी में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर छिड़ा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। मंडी के आढ़तियों ने बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष महिपाल सैनी के चुनाव को अवैध घोषित करार देते हुए मंडी परिसर में पंचायत की। आढ़तियों का आरोप है कि जीत लोकतांत्रिक तरीके से नहीं, बल्कि फर्जी वोटिंग के जरिए हासिल की गई है। इसलिए इस चुनाव को निरस्त किया जाना चाहिए। इसमें अध्यक्ष पद के प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी सुनील लोधी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान फर्जी वोट डाले गए। लाइसेंस धारकों के स्थान पर उनके परिजनों ने वोट डाले हैं। जबकि नियम लाइसेंस धारकों को वोट डालने का था। आढ़तियों ने एक स्वर में होकर घोषणा की कि महिपाल सैनी की अध्यक्षता वाली नई कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। वे इस फर्जी चुनाव को कतई स्वीकार नहीं करेंगे। आढ़तियों ने प्रशासन और मंडी समिति से पुनर्मतदान की मांग के साथ कहा कि जब तक निष्पक्ष तरीके से दोबारा चुनाव नहीं होते, तब तक कोई भी नई कमेटी कार्यभार नहीं संभालेगी। पंचायत में दयानंद गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, योगेश लोधी, ऋषि कुमार, बाबू खां, इमरान खान, हारुन कुरैशी, राजकुमार सिंह व हरीश लोधी आदि मौजूद रहे। उधर नवनियुक्त अध्यक्ष महिपाल सैनी का कहना है चुनाव निष्पक्ष रूप से हुआ है। यदि किसी को विरोध करना था तो चुनाव के ही दिन करते। दो दिन बाद षड्यंत्र किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें