फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल के हौदे में डूबकर मासूम की मौत

Tue, 17 May 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
नरसेना में मंगलवार को बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर के पास बने ट्यूबवेल के हौदे में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक अशोक खेतीबाड़ी करते हैं। उसके घर के पास ही ट्यूबवेल है। मंगलवार सुबह 10 बजे कुणाल (2) पुत्र अशोक ट्यूबवेल के पास खेल रहा था। परिजन पास के खेत में काम में लगे थे।
विज्ञापन


अचानक कुणाल खेलते-खेलते ट्यूबवेल के हौदे में गिर गया। उस समय ट्यूबवेल चल रही थी, जिससे कुणाल की चीख परिजनों को सुनाई नहीं पड़ी। कुछ समय बाद पड़ोस का बच्चा ट्यूबवेल के पास पहुंचा तो उसने कुणाल को पानी में गिरा देख शोर मचाया।

बच्चे को शोर मचाते देख परिजन ट्यूबवेल पर पहुंचे और कुणाल को पानी से बाहर निकाला। बदहवास हालत में कुणाल को पास के सीएचसी में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित  कर दिया। अशोक ने बताया कि कुणाल उसका इकलौता बेटा था। कुणाल से बड़ी बेटी श्रुति (4) साल की है। श्रुति का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें