फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सर्पदंश से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबादं। कोतवाली क्षेत्र के खिदराबाद गांव में सर्पदंश से एक मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव खिदराबाद निवासी अजब सिंह का आठ वर्षीय पुत्र देव कश्यप उर्फ गोलू अपने घर में गेंद से खेल रहा था। इसी दौरान गेंद घर में रखी आटा चक्की में चली गई। गेंद को निकालने के लिए जैसे ही गोलू ने आटा चक्की में हाथ डाला वहां पहले से ही बैठे सांप ने उसे डंस लिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने वहां सांप देखा। इसके बाद बच्चे को निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें