फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सर्दी-गर्मी से बढ़ा संक्रमण, टायफाइड के बढ़ रहे मरीज

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के दवा काउंटर पर खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में बदलाव से लोगों की सेहत पर असर दिखने लगा है। वहीं, सर्द-गर्म मौसम में वायरल संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है। इससे लोगों को खांसी-जुकाम, बुखार के साथ टायफाइड भी अपनी चपेट में ले रहा है। प्रतिदिन जिला चिकित्सालय की ओपीडी में 150 से अधिक मरीज बुखार लक्षण के पहुंच रहे हैं। इनकी जांंच कराने पर 10 के करीब में टायफाइड की पुष्टि हो रही है। सोमवार को नौ लोगों में टायफाइड की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने मरीजों को निश्चित दिन तक परामर्श व दवाएं खाने के साथ कई चीजों पर एहतियात बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय की ओपीडी में सोमवार को 1500 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर परामर्श लिया। इनमें 300 के करीब मरीजों ने फिजिशियन व मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों से बुखार, नजला-जुकाम, खांसी समेत अन्य बीमारियों का परामर्श लिया। 81 मरीजों में टायफाइड के लक्षण होने पर चिकित्सकों ने ब्लड जांच कराने की सलाह दी। मेडिसिन विभाग के डॉ. रजत कुमार ने बताया कि मौसम बदलने पर वायरल बुखार के मरीज भी आ रहे हैं। इनमें महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग भी शामिल है। कई बच्चों के परिजनों को बदलते मौसम में विशेष एहतियात रखने की सलाह दी। कई मरीजों में हड्डी में दर्द के साथ बुखार आना, कमजोरी होना व थकावट आदि के लक्षण देखे गए। कुछ मरीजों की संदिग्ध बुखार पर खून की जांचें कर दवाएं आदि दी गईं।

इन दिनों ठंडे-गर्म मौसम ने वायरल संक्रमण को सक्रिय कर दिया है। ऐसे में पंखे की हवा से बचे। मच्छरों से भी स्वयं का बचाव करें। भोजन में हरी सब्जियों का व ताजा भोजन करें। सोमवार को नौ लोगों में टायफाइड की पुष्टि होने पर दवा देकर घर भेजा गया। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें