डिबाई में योग निपुण इंदू मथुरिया का स्वागत करते विधायक व अन्य लोग। संवाद
डिबाई। इंदू माथुरिया ने ईकाअरेना गुजरात (अहमदाबाद) में चार से आठ जून तक आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में रिदमिक पेयर आर्टिस्टिक आधुनिक योगासन खेल सीनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतकर नगर व प्रदेश का नाम रोशन किया है। नगर पहुंचने पर विधायक सीपी सिंह ने बुके देकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
नगर के मोहल्ला सराय किशन चंद्र निवासी इंदू (22) ने बताया कि संस्कृत विषय से कक्षा पांच से बीए तक उनकी शिक्षा कन्या गुरुकुल चोटीपुरा अमरोहा से हुई। वर्तमान में वह पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार से योगा साइंस विषय से एमए कर रही हैं। उनके पिता उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। मां दानपुर सीएचसी पर एएनएम पद पर कार्यरत हैं।
इंदू ने बताया कि प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 गुजरात में 60 से अधिक देशों के 400 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी रही। वह रिदमिक पेयर आर्टिस्टिक आधुनिक योगासन खेल सीनियर वर्ग में दो गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इंदू इससे पूर्व भी कई मेडल जीत चुकी हैं। संवाद